फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हुनर: सादाबाद की परी वार्ष्णेय का कमाल, दो लाख में से चुनी गईं, पहुंचीं टीवी शो इंडियाज टैलेंट फाइट टॉप-50 में

Thu, 24 Sep 2026 03:47 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

परी वार्ष्णेय के पिता सौरभ वार्ष्णेय, मां सोनम वार्ष्णेय डांस कोरियोग्राफर हैं। जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल शाहजहांपुर में वह कक्षा आठ की छात्रा हैं। वह डांस डायनमो ऑफ द ईयर रह चुकी हैं। उन्हें एक साल का अनुबंध और प्ले बटन मिला।
विज्ञापन
छात्रा परी वार्ष्णेय - फोटो : स्वयं
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सादाबाद निवासी छात्रा परी वार्ष्णेय इंडियाज टैलेंट फाइट टीवी शो के टॉप-50 प्रतियोगियों में शामिल हुई हैं। उन्होंने अपने शानदार डांस हुनर के दम पर यह उपलब्धि हासिल की है। इस शो के लिए देशभर से करीब दो लाख प्रतिभागियों ने ऑनलाइन ऑडिशन दिया था।

विज्ञापन


इनमें से एक हजार प्रतिभागियों का चयन ऑफलाइन ऑडिशन के लिए किया गया। रुड़की, उत्तराखंड में हुए ऑफलाइन ऑडिशन के बाद परी वार्ष्णेय उन 50 चयनित प्रतियोगियों में शामिल हुईं। परी के पिता सौरव वार्ष्णेय ने बताया कि उनकी बेटी ने दोनों ऑडिशन में बेहतरीन प्रदर्शन किया। शो की ओर से परी के साथ एक वर्ष का अनुबंध भी किया गया है। उन्हें शो द्वारा एक प्ले बटन भी प्रदान किया गया है। 

26 सितंबर को रुड़की में टीवी राउंड की शूटिंग प्रस्तावित है। शूटिंग के बाद कार्यक्रम का प्रसारण 9 एक्सएम चैनल पर होगा। परी वर्तमान में जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल, शाहजहांपुर में कक्षा आठ की छात्रा हैं। उन्हें कक्षा सात में स्कूल की ओर से ''डांस डायनमो ऑफ द ईयर'' का पुरस्कार भी मिल चुका है। परी की मां सोनम वार्ष्णेय एक डांस कोरियोग्राफर हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें