फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras: टोल प्लाजा पर भाकियू स्वराज पदाधिकारियों का हंगामा, टोल फ्री की मांग को लेकर किया प्रदर्शन

Mon, 06 Jan 2025 08:14 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

भारतीय किसान यूनियन स्वराज के जिलाध्यक्ष सोनू सिकरवार ने एसडीएम को बताया कि बरोस टॉल प्लाजा पर संगठन के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं के साथ टोल कर्मचारी शुल्क वसूलने के नाम पर अभद्र व्यवहार करते हैं।
विज्ञापन
भाकियू स्वराज पदाधिकारियों से बात करते अधिकारी - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय किसान यूनियन स्वराज के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने बरोस टोल प्लाजा पर टोल फ्री की मांग को लेकर हंगामा और प्रदर्शन किया। उन्होंने टोल कर्मचारियों पर टोल वसूलने के नाम पर अभद्रता करने का आरोप लगाया।

विज्ञापन


टोल फ्री की मांग को लेकर आगरा-अलीगढ़ राजमार्ग स्थित बरोस टोल प्लाजा पर भारतीय किसान यूनियन स्वराज के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं  ने हंगामा और प्रदर्शन किया। सूचना पर एसडीएम और सीओ भी पहुंच गए। अधिकारियों ने किसान नेताओं से बातचीत की। अधिकारियों ने किसान नेताओं से कहा कि वह पहले एनएचआई से बात करें, उसके बाद ही कुछ संभव हो सकेगा। 

भारतीय किसान यूनियन स्वराज के जिलाध्यक्ष सोनू सिकरवार ने एसडीएम को बताया कि बरोस टॉल प्लाजा पर संगठन के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं के साथ टोल कर्मचारी शुल्क वसूलने के नाम पर अभद्र व्यवहार करते हैं। टोपी, आई कार्ड और बैनर होते हुए भी गाड़ी को नहीं निकलते देते हैं। इसको लेकर भाकियू स्वराज के पदाधिकारियों में रोष व्याप्त है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें