फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : बकाया जमा करें, नहीं बढ़ेगी ओटीएस की तिथि : आरटीओ

विज्ञापन
हाथरस : एआरटीओ कार्यालय में बैठक लेते आरटीओ। संवाद - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

अलीगढ़ के संभागीय परिवहन अधिकारी (आरटीओ) प्रवर्तन और प्रशासन बुधवार को सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (एआरटीओ) कार्यालय पहुंचे। दोनों अधिकारियों ने एकमुश्त समाधान योजना (ओटीएस) के तहत मार्ग कर के बकाये की अदायगी की समीक्षा की।
दोनों अधिकारियों ने कहा कि अब ओटीएस की तिथि 26 सितंबर के बाद नहीं बढ़ेगी। सभी वाहन स्वामी अपने मोबाइल नंबर कार्यालय में फीड कराएं, ताकि वाहन से संबधित सूचना उनके मोबाइल फोन पर पहुंच सके। आरटीओ प्रशासन हरीशंकर व आरटीओ प्रवर्तन फरुद्दीन ने निजी वाहन स्वामियों से कहा कि जिन वाहन स्वामियों के वाहन सड़क पर नहीं हैं या कागजों में चल रहे हैं, वह बकाया मार्ग कर की राशि को जमा करते हुए 100 प्रतिशत छूट का लाभ लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभी वाहन स्वामी अपने मोबाइल नंबर फीड कराएं। जिन लोगों पर मार्ग कर का बकाया है, उनको मांग पत्र भेजा जाए, ताकि नियत अवधि में बकाया आ सके। एआरटीओ प्रशासन ने बताया कि अब तक ओटीएस में ढाई सौ लोगों ने पंजीकरण कराया है। बकायेदारों से लगातार संपर्क किया जा रहा है। अवधि समाप्त होने के बाद वाहनों की धरपकड़ के लिए अभियान चलाया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें