फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: आरटीई प्रवेश प्रक्रिया अटकी, अभिभावक परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
शिक्षा का अधिकार अधिनियम (आरटीई) के तहत निजी विद्यालयों में कक्षा एक की 25 फीसदी सीटों पर गरीब व वंचित वर्ग के बच्चों को मिलने वाला दाखिला इस बार समय पर शुरू नहीं हो सका है। नए वर्ष के पांच दिन बीत चुके हैं, लेकिन आरटीई पोर्टल अब तक अपडेट न होने से आवेदन प्रक्रिया शुरू नहीं हो पाई है। इससे पात्र अभिभावकों की चिंता बढ़ती जा रही है। वह लगातार पोर्टल पर प्रवेश प्रक्रिया शुरू होने का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन

जिले के निजी विद्यालय बेसिक शिक्षा परिषद के पोर्टल पर पंजीकृत हैं। जहां कक्षा एक में 25 फीसदी सीटों पर आरटीई के तहत निशुल्क प्रवेश दिया जाता है। हर साल दिसंबर में आवेदन प्रक्रिया शुरू हो जाती थी, लेकिन बताया जा रहा है कि इस बार शासन स्तर पर प्रक्रिया पूरी न होने के कारण विलंब हो रहा है। ऐसे में सावल यह है कि अप्रैल से शुरू होने वाले नए शैक्षणिक सत्र में गरीब और वंचित वर्ग के बच्चे समय पर स्कूलों में दाखिला कैसे प्राप्त कर सकेंगे। आरटीई के तहत आवेदन की प्रक्रिया दिसंबर से मार्च के बीच पूरी करनी होती है। इस बार जनवरी शुरू हो चुकी है और आवेदन के लिए पोर्टल ही नहीं खुला है।

आरटीई के तहत प्रवेश प्रक्रिया शासन स्तर से संचालित पोर्टल के माध्यम से ही शुरू होनी है। जैसे ही शासन से दिशा-निर्देश प्राप्त होंगे, आवेदन प्रक्रिया शुरू करा दी जाएगी। अभिभावकों को घबराने की जरूरत नहीं है। सभी पात्र बच्चों को योजना का लाभ दिलाना विभाग की प्राथमिकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-स्वाति भारती, बीएसए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें