फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संगठन के विस्तार के साथ पूरे वर्ष होंगे कार्यक्रम

विज्ञापन
फोटो13,14 अलीगढ रोड स्थित एक गैस्ट हाउस में दत्तोपंत ठेंगडी कार्यक्रम में उपस्थित लोग। - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के प्रचारक एवं किसान संघ मजदूर संघ के संस्थापक दंत्तोपंत ठेंगड़ी के जन्म शताब्दी वर्ष के तहत ब्रज प्रांत का समारोह रंजना गेस्ट हाउस में सोमवार को हुआ।
मौके पर संघ के प्रांत प्रचारक डॉ. हरीश ने दंत्तोपंत ठेंगड़ी के जीवन पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि ठेंगड़ी ने दो सौ पुस्तकेें लिखी। राष्ट्र चिंतक होने के साथ उन्होंने किसान संघ, मजदूर संघ जैसे कई संगठन खड़े किए। जो आज समाज सेवा कर रहे हैं। किसान संघ के प्रदेश संगठन मंत्री शिवकांत दीक्षित ने कहा कि दंत्तोपंत ठेंगड़ी एक राष्ट्र ऋषि थे। उन्होंने किसानों की चिंता करते हुए चार मार्च 1977 को किसान संघ की स्थापना की। जो किसानों की चिंता करने के साथ किसानों के राष्ट्रवादी बनाने पर जोर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आज लगातार किसान संघ प्रगतिशील है जो किसानों की सेवा कर रहा है। प्रांत अध्यक्ष मोहन सिंह चाहर ने कहा पूरे वर्ष गांव में संपर्क अभियान, प्रशिक्षण वर्ग संगठन विस्तार सहित पूरे वर्ष भर कार्यक्रम होंगे। समारोह में रामकुमार, अनिल गुप्ता, पवन तोमर, ऋषि कुमार, धर्मेंद्र कुमार, अरुणेश वार्ष्णेय, जगदीश सिंह, नरेश यादव, रामप्रसाद, कन्हैया सिंह, हरीश कुमार, देवेश, सुबोध, धर्मेंद्र सिंह, सोनपाल, रामहरी चाहर, मनवीर सिंह, गुलवीर सिंह थे।

फोटो12 अलीगढ़ रोड पर एक गैस्ट हाउस में आयोजित दत्तोपंत ठेंगडी जन्म शताब्दी समारोह में मंचासीन अति- फोटो : HATHRAS

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें