फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: हाथरस महोत्सव के लिए 30 लाख रुपये का बजट स्वीकृत

विज्ञापन
विज्ञापन
इस बार हाथरस महोत्सव को और अधिक भव्य बनाने की तैयारी की जा रही है। महोत्सव के लिए शासन ने 30 लाख रुपये के बजट की स्वीकृति दी है। इसके बाद पर्यटन विभाग ने महोत्सव की तैयारी तेज कर दी है।
विज्ञापन




बृज की संस्कृतियों की झलकियों के साथ जिले की प्रतिभाओं के प्रदर्शन इस साल के हाथरस महोत्सव में बढ़ावा दिया जाएगा। दिसम्बर माह में आयोजित होने वाले हाथरस महोत्सव की तैयारियां अभी से शुरू कर दी गई हैं। पिछले साल महोत्सव के लिए शासन ने दस लाख रुपये का बजट स्वीकृत किया था, इस बार इसे बढ़ाकर 30 लाख रुपये कर दिया गया गया है।



जल्द ही महोत्सव की तैयारी को लेकर प्रदेश स्तर पर एक बैठक होगी, जिसमें आयोजन की प्राथमिकताओं पर निर्णय लिया जाएगा। जिला प्रशासन की ओर से आयोजन स्थल से लेकर अन्य आयोजनों पर निर्णय लेगा। गत वर्ष पांच दिवसीय आयोजन में सांस्कृति कार्यक्रमों के साथ कई अन्य प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया था। इस बार जिले के उत्पादों को भी प्रदर्शित किया जाएगा। महोत्सव में प्रस्तुति के लिए पयर्टन विभाग ने कलाकारों से संपर्क करना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन








पर्यटन निदेशालय से इस साल के हाथरस महोत्सव के लिए 30 लाख रुपए का बजट स्वीकृत हो चुका है। आयोजन के लिए दिसंबर माह में प्रस्तावित है। इस साल का हाथरस महोत्सव पहले की अपेक्षा और अधिक भव्य होगा।
विज्ञापन


विशाल श्रीवास्तव, जिला पर्यटन सूचना अधिकारी, हाथरस।

खास बात



-पांच दिन तक चलेगा हाथरस महोत्सव



-जिले की प्रतिभाओं दिया जाएगा बढ़ावा



-बृज की संस्कृति से जुड़े कार्यक्रम होंगे



-जिले के उत्पादों को दिया जाएगा बढ़ावा



-दस लाख से बढ़ाकर 30 लाख किया बजट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें