फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: फर्जी हस्ताक्षर कर खाते से 1.35 लाख रुपये निकाले

Thu, 30 Apr 2026 01:49 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
प्रतीकात्मक चित्र। - फोटो : Archive
विज्ञापन
क्षेत्र में संचालित ओम स्वयं सहायता समूह के खाते से फर्जी हस्ताक्षर कर 1.35 लाख रुपये निकालने का मामला सामने आया है। समूह की सचिव ने बैंक अधिकारियों सहित छह लोगों पर साजिश रचकर रकम निकालने का आरोप लगाया है। पुलिस पर भी कार्रवाई नहीं करने का आरोप है। मामले में कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज हुई है।
विज्ञापन




गांव नगला ब्राह्मण निवासी हीरेश कुमारी ने कोर्ट में दिए प्रार्थना पत्र में कहा है कि वह ओम स्वयं सहायता समूह की सचिव हैं। समूह का खाता बैंक शाखा नगला मियां पट्टी देवरी में संचालित है। आरोप है कि 26 मई 2025 को 50 हजार रुपये और छह अगस्त 2025 को 85 हजार रुपये उनके फर्जी हस्ताक्षर बनाकर खाते से निकाल लिए गए।



हीरेश कुमारी का आरोप है कि शाखा प्रबंधक संजीव भगत, फील्ड मैनेजर गुलाब सिंह, हसायन एडीओ आईएसबी भूपेंद्र सिंह, हसायन ब्लाॅक मिशन मैनेजर जय सिंह, समूह की अध्यक्ष बबली और उसके पति प्रेमचंद्र शाखा में बैंक मित्र व बैंक सखी का कार्य करते हैं। इन सभी ने साजिश के तहत रकम निकाली।
विज्ञापन




पीड़िता के अनुसार जानकारी होने पर उन्होंने थाना हसायन में प्रार्थन पत्र दिया। उच्च अधिकारियों से शिकायत की और पोर्टल पर भी शिकायत दर्ज कराई, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। कोतवाली प्रभारी गिरीशचंद्र ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें