फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: लोहा गलाने वाली फैक्टरियों पर 24 घंटे निगरानी

विज्ञापन
लोहा गलाने वाली फैक्टरी का मुख्य द्वार।  संवाद - फोटो : Samvad
विज्ञापन
प्रदेश में लोहा गलाने वाली फैक्टरियों में कर चोरी रोकने के लिए राज्य जीएसटी विभाग ने तकनीकी का सहारा लिया है। विभाग ने अलीगढ़ मंडल की फैक्टरियों के मुख्य द्वार पर लगे सीसीटीवी कैमरों को अपने नियंत्रण में ले लिया है। अब इन फैक्टरियों में आने-जाने वाले वाहनों की 24 घंटे निगरानी की जा रही है।
विज्ञापन


जीएसटी मुख्यालय के निर्देश पर यह व्यवस्था लागू हुई है। अलीगढ़ स्थित एडिशनल कमिश्नर कार्यालय में तीन टीमें निगरानी कर रही हैं। ये टीमें सीसीटीवी फुटेज पर लगातार नजर रखती हैं। कैमरों से वाहनों की संख्या और फैक्टरी रिकॉर्ड का मिलान होगा। इससे उत्पादन और बिक्री के वास्तविक आंकड़ों का आकलन किया जाएगा। कई इकाइयों में उत्पादन व बिक्री में अंतर मिला था, जिसके बाद यह व्यवस्था लागू की गई है। हाल ही में 3200 करोड़ रुपये की कर चोरी का बड़ा मामला सामने आया था। फर्जी बिलिंग और इनपुट टैक्स क्रेडिट हेराफेरी भी उजागर हुई थी।

बंद हुए कैमरे तो आएगी शामत
जीएसटी विभाग ने फैक्टरी संचालकों को निर्देश दिए हैं कि मुख्य द्वार पर लगे सीसीटीवी कैमरों को न तो हटाया जाए, न उनका एंगल बदला जाए और न ही उन्हें बंद किया जाए। ऐसा पाए जाने पर संबंधित इकाई के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


कर चोरी के लिए नए रास्तों की तलाश
लोहा गलाने वाली फैक्टरियों के मुख्य द्वार के सीसीटीवी कैमरों का नियंत्रण राज्य जीएसटी द्वारा लिए जाने के बाद अब कर चोरी के नए रास्तों को अपनाए जाने पर भी विभाग की पैनी नजर है। अलीगढ़ के अधिकारी फैक्टरी के बाहर होने वाले बदलाव की आशंकाओं के चलते समय-समय पर जायजा ले रहे हैं।

कर चोरी पर अंकुश लगाने के लिए सीसीटीवी का नियंत्रण लेकर निगरानी की जा रही है। अगर अंतर पाया जाता है तो संबंधित इकाई की विस्तृत जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

-रविराज प्रताप मल्ल, अपर आयुक्त ग्रेड-1, राज्य कर अलीगढ़।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें