फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोजगार सेवकों ने दूसरे दिन रखी कलम बंद हड़ताल

विज्ञापन
बीडीओ गमपाल सिंह को ज्ञापन देते हुए रोजगार सेवक - फोटो : HASAYAN
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हसायन।
विज्ञापन

अखिल भारतीय मनरेगा कर्मचारी महासंघ के तत्वावधान में आयोजित कलमबंद हड़ताल के दूसरे दिन शुक्रवार को विकासखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायतों में तैनात रोजगार सेवक हड़ताल पर रहे। उनके हड़ताल पर जाने से ग्राम पंचायतों में होने वाले सभी मनरेगा कार्य प्रभावित हो गए। रोजगार सेवकों ने बृहस्पतिवार को खंड विकास अधिकारी गमपाल सिंह को एक आठ सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। जिसमें मनरेगा रोजगार सेवकों ने कहा कि उन्हें सरकारी कर्मचारियों की तरह राज्य कर्मचारी घोषित करते हुए मानदेय की बजाय वेतन कोष में शामिल करते हुए सेवा पुस्तिका दी जाए। ज्ञापन देने वाले कर्मचारियों में योगेश कुमार, आकाश कुमार, रिकेंद्र पाल, हरप्रसाद, कपिल कुमार, जगवीर, दिनेश चंद्र, तेज सिंह मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें