फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस डिपो की बसें पहुंचाएगी प्रवासियों को उनके घर

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

हाथरस डिपो की बसें राजस्थान से आने वाले प्रवासियों को उनके घरों तक पहुंचाएंगी। जिला प्रशासन ने हाथरस डिपो से हर रोज 70 बसें मांगी हैं। अब डिपो के अधिकारी बसों के संचालन की तैयारी में जुटे हैं।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि राजस्थान से आने वाले प्रवासियों के लिए हाथरस जिले को नोडल केंद्र बनाया गया है। यहां आने वाले प्रवासियों को उनके घर तक सकुशल पहुंचाने का जिम्मा जिला प्रशासन के पास है। इस बात को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन ने हाथरस डिपो से हर रोज 70 बसों की मांग की है, ताकि प्रवासी अपने घरों तक पहुंच सकें। डिपो द्वारा श्रमिकों को पहुंचाने के लिए भी लगातार बसों का संचालन किया जा रहा है। हाथरस डिपो से बाराबंकी, पीलीभीत, प्रतापगढ़ ,रायबरेली आदि जिलों को बसें पूर्व में भेजी जा चुकी हैं। अब हर रोज जिले से प्रदेश के हर जिले के लिए एक बस जाएंगी, ताकि प्रवासियों को कोई दिक्कत नहीं हो। एआरएम शशी रानी का कहना है प्रवासियों को पहुंचाने के लिए जिला प्रशासन ने 70 बसें प्रतिदिन मांगी हैं। इनके संचालन के लिए लगातार कार्य योजना बनाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें