फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: इगलास-खैर मार्ग पर खाली दौड़ रहीं रोडवेज बसें

Thu, 13 Nov 2025 01:35 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
विज्ञापन
करीब चार माह से हाथरस डिपो की ओर से इगलास-खैर मार्ग पर रोडवेज बसों का संचालन किया जा रहा है, लेकिन इस मार्गाें पर निजी बसों की भरमार से इन बसों की रफ्तार धीमी पड़ गई है। रोडवेज बसों को यात्री नहीं मिल पा रहे, जिससे डिपो को उम्मीद के हिसाब से आमदनी नहीं हो रही।
विज्ञापन

रोडवेज ने हाल ही में इगलास मार्ग पर यात्रियों की मांग को देखते हुए पांच बसों का संचालन शुरू किया था, लेकिन निजी वाहनों के सस्ते किराये और इनकी अधिक उपलब्धता के कारण यात्रियों का रुझान रोडवेज बसों की ओर नहीं बढ़ पा रहा है।
स्थिति यह है कि डिपो को 50 फीसदी भी लोड फैक्टर हासिल नहीं हो पा रहा, जबकि बसों के संचालन से ईंधन के व्यय का बोझ लगातार बढ़ता जा रहा है। कम किराये के चलते अधिकांश यात्री इस मार्ग पर यात्रा करने के लिए टेंपो और ई-रिक्शा का ही उपयोग कर रहे हैं।
विज्ञापन




समय सारणी से नहीं चल रहीं बसें

हाथरस से इगलास होते हुए खैर तक चलने वाली रोडवेज बसें निर्धारित समय पर न चलने से यात्रियों को इनकी सुविधा नहीं मिल पाती। अगर इन बसों का संचालन समय सारणी के अनुरूप किया जाए तो इनमें यात्रियों की कमी नहीं रहेगी।

इस समय इगलास-खैर मार्ग पर चलने वाली बसों का लोड फैक्टर सही नहीं आ रहा। इसके लिए हम एआरटीओ के साथ संयुक्त रूप से चेकिंग कर अवैध वाहनों के संचालन को रोकेंगे, ताकि इस मार्ग पर रोडवेज बसों की आय बढ़ सके।
विज्ञापन

-मंगेश कुमार, प्रभारी एआरएम, हाथरस।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें