अब लखनऊ-दिल्ली के लिए हाथरस से बसें संचालित होंगी। इससे यात्रियों को राहत मिलेगी। डिपो में जो नई बसें आएंगी उन पर राजधानी सेवा लिखा होगा। पहले चरण में लखनऊ व दूसरे चरण में दिल्ली के लिए बसें चलाई जाएंगी। डिपो के चालक कानपुर कार्यशाला में ट्रेनिंग भी कर आए हैं।
अभी तक हाथरस से नोएडा डिपो की बसें दिल्ली तक संचालित होती हैं। इसके अलावा दो से तीन बसें हाथरस डिपो की चलती हैं। लखनऊ के लिए साधारण व वातानुकूलित बसों का संचालन हो रहा है। आने वाले दिनों राजधानी के लिए सेवाओं में इजाफा होगा। जो नई बसें आएंगी, वह राजधानी सेवा के तहत संचालित होंगी।
एसएम विनोद कुमार का कहना है कि जो नई बसें आएगी, उन पर राजधानी बस सेवा लिखा होगा। पहले लखनऊ, फिर दिल्ली के लिए अधिक से अधिक बसें संचालित की जाएंगी।