फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: तालाब चौराहे के रेलवे पुल पर जाम में पीछे ढरकी रोडवेज बस, बाइक सवार आए चपेट में, हंगामा

Fri, 20 Nov 2026 01:28 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

हाथरस के तालाब चौराहा रेलवे पुल पर जाम में हाथरस डिपो की रोडवेज बस अचानक पीछे की ओर ढरकने लगी। इससे पीछे चल रहे कई बाइक सवार बस की चपेट में आ गए, हादसे में एक बाइक क्षतिग्रस्त हो गई।
विज्ञापन
बाइक सवारों को टक्कर मारने वाली बस को रोककर खड़े राहगीर - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाथरस के तालाब चौराहा स्थित रेलवे पुल पर जाम के दौरान हाथरस डिपो की रोडवेज बस अचानक पीछे की ओर ढरकने लगी। इससे पीछे चल रहे कई बाइक सवार बस की चपेट में आ गए। हादसे में एक बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। इसके बाद बाइक सवारों ने बस को रुकवाकर हंगामा किया और नुकसान की भरपाई की मांग की।

विज्ञापन


सोखना निवासी धर्मेंद्र कुरियर पार्सल डिलीवरी का काम करते हैं। वह पार्सल बैग लेकर बाइक से बस के पीछे चल रहे थे। इसी दौरान बस पीछे की ओर ढरकने लगी। धर्मेंद्र ने बचने का प्रयास किया, लेकिन उनकी बाइक बस की चपेट में आकर क्षतिग्रस्त हो गई। शोर मचाने पर चालक ने बस रोक दी। इसके बाद बाइक सवारों ने नवल नगर के सामने रोडवेज बस को रुकवा लिया। 

वे क्षतिग्रस्त बाइक के मुआवजे की मांग करने लगे। इस दौरान काफी देर तक हंगामा हुआ और बस में सवार यात्रियों को भी परेशानी उठानी पड़ी। मौके पर जुटे लोगों ने समझा-बुझाकर मामला शांत कराया। इसके बाद बस रवाना हो सकी। हालांकि सीओ सिटी हिमांशु माथुर ने बताया कि इस मामले में कोई शिकायत नहीं मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें