फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras Accident: रोडवेज बस व आलू लदा ट्रैक्टर ट्रॉला भिड़े, मची चीख-पुकार, घायल जिला अस्पताल में भर्ती

Wed, 18 Mar 2026 11:02 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

बस और ट्रैक्टर-ट्रॉला में टक्कर हो गई। बस में सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई।  बस में बैठे कई यात्रियों को मामूली चोटें आईं। घायलों को हाथरस के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
रोडवेज बस से टकराया आलू से लदा ट्रैक्टर-ट्रॉला - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाथरस के आगरा-अलीगढ़ राजमार्ग पर कोतवाली चदंपा के गांव बिसाना के निकट 17 मार्च की देर रात को आलू से लदे ट्रैक्टर-ट्रॉला और मेरठ के सोहराब गेट डिपो की रोडवेज बस की भिड़ंत हो गई। 

विज्ञापन


हादसे के बाद बस में सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई।  बस में बैठे कई यात्रियों को मामूली चोटें आईं। काफी देर तक आगरा-अलीगढ़ राजमार्ग बाधित हो गया। पुलिस ने बमुश्किल यातायात को सुचारू कराया। टक्कर से रोडवेज बस और ट्रैक्टर-ट्रॉली दोनों बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। 

कोतवाली चदंपा पुलिस मौके पर पहुंच गई और राहत कार्य शुरु किया गया। पुलिस ने एंबुलेंस के जरिये घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा। हादसे के बाद जाम लग जाने पर पुलिस ने बमुश्किल करीब आधा घंटे के बाद जाकर यातायात को सुचारू कराया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें