फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras: राज्यमंत्री विजय लक्ष्मी गौतम पहुुंची हाथरस, बोलीं- पाइप लाइन डालने के बाद कराई जाए सड़कों की मरम्मत

Mon, 21 Aug 2023 12:03 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

राज्यमंत्री विजय लक्ष्मी गौतम ने अधिशासी अभियंता जल निगम ग्रामीण को निर्देश दिया कि जिन कार्यदायी संस्थाओं द्वारा पाइप लाइन डालने का कार्य किया जा रहा है। कार्य करने के दौरान सड़कों की खोदाई की जा रही है, उनकी मरम्मत होने के बाद एनओसी प्राप्त कर भुगतान किया जाए। 
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक लेतीं राज्यमंत्री विजय लक्ष्मी गौतम - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाथरस के कलेक्ट्रेट सभागार में ग्राम्य विकास, समग्र ग्राम विभाग एवं ग्रामीण अभियंत्रण राज्यमंत्री विजय लक्ष्मी गौतम ने जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ विकास कार्यों एवं कानून व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने अधिशासी अभियंता जल निगम ग्रामीण को निर्देश दिया कि जिन कार्यदायी संस्थाओं द्वारा पाइप लाइन डालने का कार्य किया जा रहा है। कार्य करने के दौरान सड़कों की खोदाई की जा रही है, उनकी मरम्मत होने के बाद एनओसी प्राप्त कर भुगतान किया जाए।

विज्ञापन


राज्य मंत्री ने डीसी मनरेगा को निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष समूहों का तत्काल गठन करने एवं उनको प्रशिक्षण प्रदान करते हुए रोजगार से जोड़ने के निर्देश दिए। उन्होंने सार्वजनिक स्थलों, सरकारी कार्यालयों में समूह की दुकानों एवं समूह द्वारा संचालित प्रेरणा केंटीन खोलने की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। अधिकारियों को स्पष्ट किया कि अमृत सरोवर योजना प्रधानमंत्री की महत्वाकांक्षी योजनाओं में से एक है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य ग्राम पंचायतों में रमणीक स्थल की स्थापना करना है। उन्होंने जिला पंचायत राज अधिकारी को ग्राम पंचायतों में खेल के मैदानों, पुस्तकालयों, मिनी सचिवालयों का संचालन सुव्यवस्थित ढंग से कराने के निर्देश दिए।

राज्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार गोवंश की सुरक्षा और संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध है। गोशालाओं में संरक्षित गोवंश के लिए चारे, पानी आदि में कोई कमी नहीं रहनी चाहिए। मुख्य चिकित्सा अधिकारी से सूची में दर्ज सभी व्यक्तियों के गोल्डन कार्ड बनवाने के लिए कहा। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को अध्यापकों की तैनाती छात्र संख्या के आधार पर कराए जाने के लिए सूची तैयार कर उपलब्ध कराने व शिक्षण कार्य ठीक से न करने वाले शिक्षकों को चिन्हित कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


उन्होंने पुलिस अधिकारियों को पीड़ित व्यक्तियों की रिपोर्ट प्राथमिकता के आधार पर दर्ज करने, इनामी अपराधियों को चिन्हित कर सख्त कार्रवाई करने, थाना समाधान दिवस एवं अन्य माध्यमों से प्राप्त होने वाले छोटे छोटे प्रकरणों को सुलह समझौता के आधार पर निस्तारित करने के निर्देश दिए। बैठक में पीडी राजेश कुरील, उपजिलाधिकारी सादाबाद संजय कुमार, उपजिलाधिकारी सासनी लवगीत कौर, पुलिस क्षेत्राधिकारी नगर क्षेत्र सुरेंद्र सिंह, मुख्य चिकित्साधिकारी मंजीत सिंह आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें