फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाइप लाइन बिछाने में लापरवाही: समतल नहीं कराईं सड़कें, राहगीर झेल रहे दिक्कतें, आवागन में हो रही मुश्किल

Sat, 04 Apr 2026 01:27 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

स्थानीय लोगों का कहना है कि जल निगम द्वारा पाइपलाइन बिछाने के लिए खोदी गईं सड़कों का समतलीकरण कराने में लापरवाही बरती जा रही है। मानकों के अनुरूप सड़कों को सही नहीं कराया जा रहा है।
विज्ञापन
सादाबाद में पाइप लाइन बिछाने के लिए खोदी गई सड़क - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सादाबाद नगर में अमृत 2.0 योजना के तहत भूमिगत पेयजल पाइपलाइन बिछाने का कार्य लोगों के लिए परेशानी का सबब बन गया है। माधव कॉम्पलेक्स के सामने स्थित जयंती भाई मार्ग पर करीब एक सप्ताह पहले पाइपलाइन बिछाने के लिए खोदी गई सड़क को अभी तक समतल नहीं किया गया है, जिससे आम लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

विज्ञापन


स्थानीय लोगों के अनुसार सड़क खुदी होने के कारण आए-दिन जाम की स्थिति बन रही है। दोपहिया वाहन चालक गिरकर जख्मी हो रहे हैं, वहीं चार पहिया वाहनों का निकलना मुश्किल हो गया है। सड़क की खराब स्थिति से न सिर्फ आवागमन प्रभावित है, बल्कि आसपास के दुकानदारों की दुकानदारी पर भी असर पड़ा है। नगर में अभी भी कई जगह सड़कों का हाल-बेहाल है। मलबे से उड़ रही धूल लोगों को बीमार कर रही है। शिकायतों के बावजूद संबंधित विभाग द्वारा कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।

सड़क की खराब स्थिति के कारण ग्राहक दुकान तक नहीं पहुंच पा रहे हैं, जिससे कारोबार ठप हो गया है। -गोपाल प्रकाश गौतम, दुकानदार।
रोजाना जाम लगने से लोगों को काफी परेशानी हो रही है और कई बार विवाद की स्थिति भी बन जाती है। -राहुल बंसल, दुकानदार।
प्रशासन जल्द से जल्द खोदी गई सड़कों को समतल कराए, ताकि लोगों को आवागमन में राहत मिल सके। -मनीष गर्ग, दुकानदार।
समस्या संज्ञान में है। जल निगम के अधिकारियों को सड़कों को मानक के अनुरूप दुरूस्त कराने के निर्देश दिए गए हैं।-मनीष चौधरी, एसडीएम, सादाबाद।

विज्ञापन
विज्ञापन

कई जगह रास्ते हो गए ऊबड़-खाबड़
वर्तमान में नगर में तहसील मार्ग स्थित वाल्मीकि बस्ती के सामने, कश्यप नगर, जवाहर बाजार, सब्जी मंडी मार्ग, नगर पंचायत कार्यालय के पीछे रास्तों को ऊबड़-खाबड़ बना दिया गया है। कहीं पाइपलाइन बिछा दी गई है तो कहीं पाइपलाइन नहीं बिछाई गई है। खोदी गई सड़कों का मलबा रास्तों में ही पड़ा है।

समतलीकरण के नाम पर लीपापोती
हाल ही में हुई बारिश में भी कई जगह जल निगम द्वारा समतल कराई गई सड़क धंस गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि जल निगम द्वारा पाइपलाइन बिछाने के लिए खोदी गईं सड़कों का समतलीकरण कराने में लापरवाही बरती जा रही है। मानकों के अनुरूप सड़कों को सही नहीं कराया जा रहा है। बिना कंक्रीट डाले ही मात्र लीपापोती की जा रही है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें