फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: 1.68 करोड़ से बनेगा इमलिया चौराहा से कुम्हरई मार्ग

Wed, 30 Sep 2026 02:06 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
प्रतीकात्मक चित्र। - फोटो : Archive
विज्ञापन
हाथरस-जलेसर मुख्य मार्ग स्थित इमलिया चौराहा से गांव कुम्हरई तक संपर्क मार्ग के निर्माण को शासन स्तर से मंजूरी मिल गई है। करीब 2.5 किलोमीटर लंबे इस मार्ग के कायाकल्प पर 1.68 करोड़ रुपये की लागत आएगी।
विज्ञापन

इमलिया चौराहा से कुम्हरई जाने वाला यह संपर्क मार्ग पिछले काफी समय से बेहद जर्जर हालत में है। सड़क की डामर पूरी तरह उखड़ चुकी है और जगह-जगह गहरे गड्ढे होने के कारण दोपहिया व चारपहिया वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। कृषि उपज मंडी ले जाने वाले किसानों, दूध उत्पादकों और स्कूल-कॉलेज जाने वाले छात्र-छात्राओं के लिए इस मार्ग से गुजरना जोखिम भरा बना हुआ था।
बारिश के दिनों में गड्ढों में जलभराव के चलते आए दिन लोग फिसलकर चोटिल हो रहे थे। क्षेत्रीय ग्रामीण लंबे समय से जनप्रतिनिधियों और विभागीय अधिकारियों से इस मार्ग के नवनिर्माण की मांग कर रहे थे। लोक निर्माण विभाग ने 1.68 करोड़ रुपये का प्रस्ताव शासन को भेजा था। शासन स्तर पर परीक्षण के बाद इस पर अंतिम मुहर लगा दी गई है। अधिशासी अभियंता संजीव कुमार वर्मा ने बताया कि वित्तीय स्वीकृति प्राप्त होने के बाद अब ई-टेंडरिंग की प्रक्रिया को अंतिम रूप दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें