फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह किमी की सड़क में 1200 से अधिक गड्ढे: चंदपा से ककोड़ी जाने वाली सड़क बदहाल, 36 गांवों को शहर से है जोड़ती

Sat, 15 Mar 2025 03:43 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

सड़क में 1200 से अधिक गड्ढे हैं, जो यह दिखा रहे हैं कि सड़क में गड्ढे नहीं, बल्कि गड्ढों में सड़क है। सड़क में गड्ढे ज्यादा होने के कारण अक्सर वाहनों के पलटने का खतरा रहता है। गड्ढों से वाहन को नुकसान होने का भी खतरा बना रहता है।
विज्ञापन
चंदपा से ककोड़ी होते हुए जलेसर को जाने वाली सड़क - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाथरस में आगरा रोड के गांव चंदपा से ककोड़ी होते हुए जलेसर को जाने वाले मार्ग की हालत बेहद खराब है। इस पर आवागमन में लगातार वाहन चालकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। करीब छह किमी लंबी इस सड़क में 1200 से अधिक गड्ढे हैं।

विज्ञापन


इस रास्ते का प्रयोग इस पर बसे 36 गांवों के लोग करते हैं। इस सड़क में गड्ढे ज्यादा होने के कारण अक्सर वाहनों के पलटने का खतरा रहता है। वर्तमान में इस रास्ते से आलू लादकर ले जा रहे ट्रैक्टर-ट्रॉलियों का निकलना मुश्किल हो रहा है। मात्र छह किलोमीटर का रास्ता तय करने में वाहनों को एक घंटे का समय लग जाता है।

गड्ढों से वाहन को नुकसान होने का भी खतरा बना रहता है। इस रास्ते पर परसौली, बघना, झींगुरा, ककोड़ी, कोका, अल्हैपुर चुरसेन, बारु, राजनगर, बलजीत गढ़ी, आरती, गढ़ी कछवाहा, संटीकरा, बहरदोई और मांगरू सहित करीब 36 गांव बसे हैं। इन गांवों के बाशिंदों को यहां से आवागमन में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।

इस समय चंदपा जाने वाला रास्ता बहुत खराब है। कई दिन पहले एक ट्रॉली खराब सड़क के कारण फंस गई थी। लोगों को आवागमन में खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।-राहुल कुमार निवासी गांव झींगुरा।

विज्ञापन

करीब छह किलोमीटर के इस मार्ग को सही कराने में अधिक खर्च नहीं आएगा, लेकिन इस ओर किसी का ध्यान नहीं है। कई गांवों के लोग तो अब शहर तक पहुंचने के लिए दूसरे रास्तों का प्रयोग करते हैं।-विपिन कुमार निवासी गांव झींगुरा।
चंदपा से ककोड़ी जाने वाली सड़क का क्या हाल है, यह सड़क किस विभाग के अधीन आती है, इस बारे में मालूम किया जाएगा। अगर लोक निर्माण विभाग की सड़क होगी तो इसका निर्माण कराने के लिए अगले वित्तीय वर्ष में प्रस्ताव भेजा जाएगा।-संजीव कुमार वर्मा, एक्सईएन, लोनिवि हाथरस।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें