फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: महिलाओं को आत्मनिर्भर बना रहीं रिंकी, रेखा व आरती

विज्ञापन
गांव गोपालपुर में महिलाओं को जागरूक करतीं समूह सखियां। स्रोत : स्वयं - फोटो : Self
विज्ञापन
महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिले की तीन महिलाओं ने प्रेरणादायी पहल की है। अलग-अलग ग्राम पंचायतों से जुड़ी रिंकी, रेखा और आरती संयुक्त रूप से गांव-गांव जाकर महिलाओं को स्वयं सहायता समूहों से जोड़ने के साथ स्वरोजगार के विभिन्न माध्यमों की जानकारी दे रही हैं। उनकी पहल से कई महिलाएं आत्मनिर्भर हो रही हैं।
विज्ञापन

तीनों महिलाएं गांवों में बैठक कर महिलाओं को स्वयं सहायता समूहों का गठन करने, बचत करने तथा सरकारी योजनाओं के तहत मिलने वाली वित्तीय सहायता की जानकारी दे रहीं हैं। पशुपालन, मधुमक्खी पालन और डेयरी कारोबार का प्रशिक्षण दे रहीं हैं। इसके बाद महिलाएं छोटे-छोटे व्यवसाय शुरू करने के लिए आगे आ रही हैं।
स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से महिलाओं को बैंक ऋण, सरकारी योजनाओं का लाभ और सामूहिक बचत की व्यवस्था करने में आसानी हो रही है। इससे महिलाओं का आत्मविश्वास बढ़ने के साथ उनकी आर्थिक स्थिति बेहतर हो रही है। रिंकी, रेखा और आरती का कहना है कि उनका उद्देश्य अधिक-से-अधिक महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाकर उन्हें रोजगार और स्वरोजगार से जोड़ना है। जब महिलाएं आर्थिक रूप से सशक्त होंगी तो परिवार और गांव दोनों का विकास तेज गति से होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें