फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras: राशन डीलर हत्याकांड के फरार आरोपी पर 50 हजार का इनाम घोषित, कुर्की नोटिस चस्पा

Sun, 07 Jul 2024 11:01 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

योगेश उपाध्याय की धौरपुर के निकट गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मामले में मृतक के भाई ने चार नामजद व दो अन्य लोगों के खिलाफ कोतवाली हाथरस जंक्शन में मुकदमा दर्ज कराया था। इस मामले में पुलिस तीन आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार चुकी है।
विज्ञापन
राशन डीलर की हत्या के आरोपी जीतू ठाकुर के घर मुनादी कराती पुलिस - फोटो : पुलिस
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीती 13 जून को कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव धौरपुर में हुई राशन की डीलर की हत्या में फरार चल रहे आरोपी पर पुलिस ने अब 50 हजार रुपये का इनाम घोषित कर दिया है। आरोपी के घर पर 7 जुलाई को पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर धारा 82/83 कार्रवाई करते हुए कुर्की नोटिस चस्पा किया।

विज्ञापन


बता दें कि 13 जून को कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव धौरपुर निवासी योगेश उपाध्याय पुत्र लालाराम उपाध्याय की धौरपुर के निकट गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में मृतक के भाई ने चार नामजद व दो अन्य लोगों के खिलाफ कोतवाली हाथरस जंक्शन में मुकदमा दर्ज कराया था। इस मामले में पुलिस तीन आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार चुकी है। हत्याकांड में नामजद आरोपी जीतू ठाकुर पुत्र मुरली, निवासी पहाड़पुर हत्याकांड के बाद से ही फरार है। पुलिस की टीम उसकी तलाश में लगी हुई हैं। अब पुलिस ने आरोपी पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित कर दिया है। 7 जुलाई को फरार आरोपी जीतू ठाकुर के घर पर न्यायालय के आदेश पर धारा 82/83 की कार्रवाई करते हुए कुर्की नोटिस चस्पा किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें