फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MLC Election: स्नातक-शिक्षक निर्वाचन की नामावली के पुनरीक्षण के आवेदन 6 नवंबर तक, 1 नवंबर है अर्हता तिथि

Tue, 14 Oct 2025 06:29 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

आवेदन पत्र विकास खंड हाथरस, मुरसान, सादाबाद, सहपऊ, हसायन सहित बागला इंटर कॉलेज (हाथरस), केएल जैन इंटर कॉलेज (सासनी) तथा गौरी शंकर हिंदू इंटर कॉलेज (सिकंदराराऊ) से प्राप्त और जमा किए जा सकते हैं।
विज्ञापन
निर्वाचक नामावली - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश विधान परिषद आगरा खंड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की निर्वाचक नामावलियों का नए सिरे से पुनरीक्षण किया जा रहा है। इसके लिए पात्र अभ्यर्थी 6 नवंबर तक आवेदन कर सकते हैं। अर्हता तिथि 1 नवंबर है। 
विज्ञापन


सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी जैपाल सिंह ने बताया कि स्नातक निर्वाचन के लिए आवेदन फार्म-18 तथा शिक्षक निर्वाचन हेतु आवेदन फार्म-19 को भरकर जमा करना होगा। स्नातक निर्वाचन में मतदाता बनने के लिए अभ्यर्थी निर्वाचन क्षेत्र का सामान्य निवासी होना चाहिए। अर्हता तिथि एक नवंबर 2025 से कम से कम तीन वर्ष पूर्व किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक या समकक्ष योग्यता प्राप्त होनी चाहिए।

वहीं, शिक्षक निर्वाचन हेतु आवेदक को निर्वाचन क्षेत्र का सामान्य निवासी होने के साथ-साथ अर्हता तिथि से पहले पिछले छह वर्षों में कम से कम तीन वर्ष किसी मान्यता प्राप्त माध्यमिक या उससे ऊपर के संस्थान में शिक्षण कार्य में संलग्न होना आवश्यक है।आवेदन पत्र विकास खंड हाथरस, मुरसान, सादाबाद, सहपऊ, हसायन सहित बागला इंटर कॉलेज (हाथरस), केएल जैन इंटर कॉलेज (सासनी) तथा गौरी शंकर हिंदू इंटर कॉलेज (सिकंदराराऊ) से प्राप्त और जमा किए जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें