फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: रेवेन्यू बार के अधिवक्ताओं की हड़ताल चौथे दिन भी जारी

Sat, 12 Aug 2023 12:21 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
विज्ञापन
विभिन्न मांगों को लेकर सदर तहसील पर रेवेन्यू बार एसोसिएशन की हड़ताल चौथे दिन भी जारी रही। अधिवक्ताओं ने कहा कि जब तक उनकी समस्याओं का समाधान नहीं हो जाता, तब तक हड़ताल जारी रहेगी।
विज्ञापन




अधिवक्ताओ ने कहा कि एसडीएम सदर के व्यवहार में अभी तक कोई परिवर्तन नही आया है। उन्होंने अधिवक्ताओं के साथ बैठकर उनकी समस्याओं को हल करने के संबंध में कोई आश्वासन तक नहीं दिया है। ऐसी स्थिति में बार और बेंच का सामंजस्य दूर-दूर तक नहीं बैठता।एसडीएम मनमानी पर उतारू हैं। अधिवक्ताओं ने भी कहा कि जब तक उनकी समस्याओं का समाधान नहीं होगा, तब तक वह न्यायिक कार्य नहीं करेंगे। इस संबंध में अधिवक्ताओं की बैठक 14 अगस्त को बार कक्ष में होगी।



इस दौरान भूपेंद्र शर्मा, राकेश शर्मा, सुदर्शन शर्मा, अजय शर्मा, अवधेश शर्मा, उमेशचंद्र शर्मा, जेपी जैसवाल, जवाहरलाल पिप्पल, जेपी शर्मा, शशांक पचौरी, नरेश कुमार, अमित उपाध्याय आदि अधिवक्ता मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें