फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस सत्संग हादसा: सेवानिवृत उपनिरीक्षक की गवाही हुई पूरी, 29 जनवरी को होगी अगली सुनवाई

Fri, 23 Jan 2026 03:13 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

सूरजपाल उर्फ नारायण साकार हरि के 2 जुलाई 2024 को सिकंदराराऊ तहसील के गांव फुलरई मुगलगढ़ी में आयोजित सत्संग में भगदड़ मच गई थी। हादसे में 121 लोगों की मौत हो गई थी, जबकि करीब 250 लोग घायल हुए थे।
विज्ञापन
हाथरस सत्संग हादसे से पहले भीड़ - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाथरस के बहुचर्चित सत्संग हादसे में अपर सत्र न्यायाधीश कोर्ट संख्या एक महेंद्र श्रीवास्तव के न्यायालय में 15वें गवाह के रूप में सेवानिवृत्त उपनिरीक्षक हरिओम की गवाही पूरी हो गई। न्यायालय ने अब इस मामले में अगली सुनवाई के लिए 29 जनवरी की तिथि नियत की है।

विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि सूरजपाल उर्फ नारायण साकार हरि के 2 जुलाई 2024 को सिकंदराराऊ तहसील के गांव फुलरई मुगलगढ़ी में आयोजित सत्संग में भगदड़ मच गई थी। हादसे में 121 लोगों की मौत हो गई थी, जबकि करीब 250 लोग घायल हुए थे। न्यायालय में पुलिस ने इस मामले में 11 आरोपियों के विरुद्ध 3200 पेज का आरोपपत्र दाखिल कर दिया है। 

इस मामले में पुलिस ने 676 गवाह बनाए हैं। न्यायालय में मुख्य आरोपी देवप्रकाश मधुकर, मेघ सिंह, मुकेश कुमार, मंजू देवी, मंजू यादव, राम लड़ेते, उपेंद्र सिंह, संजू कुमार, रामप्रकाश शाक्य व दलवीर सिंह पर मुकदमा चल रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें