फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिटायर्ड बिजली कर्मियों को कोषागार से पेंशन

Sun, 31 Jan 2016 11:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
हाथरस। अब पेंशनभोगी बिजली कर्मचारी व अधिकारियों को पेंशन जिला कोषागार से ही मिलेगी। इस संबंध में विद्युत विभाग ने अपने सभी पेंशनभोगी अधिकारी-कर्मचारियों को दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। अब तक विद्युत विभाग के विद्युत वितरण खंडों से पेंशनभोगी कर्मचारी व अधिकारियों को पेंशन मिला करती थी, लेकिन अब विभाग की नई व्यवस्था के तहत इन पेंशनभोगी विद्युत कर्मियों व अधिकारियों को जिला कोषागार से ही पेंशन मिलेगी। विद्युत वितरण खंड प्रथम के अधिशासी अभियंता गुलाब सिंह ने बताया कि उनके खंड में करीब साढ़े पांच सौ पेंशनभोगी कर्मचारी व अधिकारी हैं। सभी पेंशनभोगी कर्मचारी व अधिकारी अपने दो पासपोर्ट फोटो कार्यालय में जमा कर दें। सभी कर्मचारी व अधिकारियों को मार्च से जिला कोषागार से ही पेंशन मिलेगी। 
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें