फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: सेवानिवृत्त जीएसटी अफसर और उनके बेटे को पीटा

Sat, 05 Aug 2023 12:15 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
विज्ञापन
जीएसटी के सेवानिवृत्त उपायुक्त को शुक्रवार की दोपहर को एटा रोड रेलवे फाटक पर स्कॉर्पियो कार सवारों ने लाठी-डंडों से पीटकर घायल कर दिया।
विज्ञापन




सेवानिवृत्त उपायुक्त रामप्रकाश गुप्ता पुत्र स्व श्यामाप्रसाद गुप्ता थाना शहादतपुर मऊनाथ भंजन मऊ ने पोर्टल के माध्यम से शिकायत दर्ज कराते हुए कहा है कि वह शुक्रवार की दोपहर अपनी गाड़ी से कानपुर से बुलंदशहर जा रहे थे। फाटक बंद हाेने के कारण उन्होंने अपनी गाड़ी अलग लगा दी और फाटक खुलने का इंतजार करने लगे।
विज्ञापन




तभी एक स्कॉर्पियो कार संख्या यूपी 82-एए 8177 आई और उनके सामने गाड़ी लगा दी। उन्होंने विरोध किया तो गाड़ी से एक युवक उतरा और गाली-गलौज करने लगा। विरोध किया तो लात-घूंसों से पीटने लगा। साथ चल रहा उनका बेटा बचाने आया तो आरोपी उसे भी गालियां देने लगा। इस बीच युवक ने पुलिस वाले से डंडा ले लिया और उन्हें व उनके पुत्र को डंडे से पीटकर घायल कर दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें