फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: सेंगर नदी की बदलेगी सूरत, जीर्णोद्धार और सुंदरीकरण के लिए शासन ने दी स्वीकृति

Tue, 28 Apr 2026 12:25 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

सेंगर नदी के जीर्णोद्धार और सुंदरीकरण के लिए मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में समिति का गठन किया जाएगा। इसमें वन विभाग, सिंचाई विभाग आदि को शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन
सेंगर नदी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाथरस जनपद से होकर गुजरने वाली सेंगर नदी के जीर्णोद्धार और सुंदरीकरण के लिए शासन ने स्वीकृति प्रदान कर दी है। नमामि गंगे परियोजना के तहत 41 किमी लंबी इस नदी के दोनों किनारों पर व्यापक स्तर पर पौधरोपण कराया जाएगा। साथ ही नदी को स्वच्छ और प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए विशेष अभियान चलाए जाएंगे।

विज्ञापन


परियोजना के तहत नदी में गिरने वाले गंदे पानी को रोकने और जल प्रवाह को बेहतर बनाने के लिए भी आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। तटों का सौंदर्यीकरण भी किया जाएगा, जिससे पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ क्षेत्र की सुंदरता में भी इजाफा होगा। इसके लिए मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में समिति का गठन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें वन विभाग, सिंचाई विभाग आदि को शामिल किया जाएगा। सेंगर नदी के पुनर्जीवन से क्षेत्र में जलस्तर सुधारने में मदद मिलेगी और आसपास के किसानों को भी लाभ मिलेगा। प्रभागीय वनाधिकारी राकेश चंद्र यादव ने बताया कि नदी को साफ करने के लिए योजनाएं बनाई जा रही हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें