शुक्रवार को जिलेभर में डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान दिवस मनाया गया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने श्रध्दासुमन अर्पित कर उनके जीवन से प्रेरणा लेने का संकल्प लिया गया। भजापा कार्यालय व 15 मंडलों में श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान दिवस मनाया गया। उनके छवि चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धाजंलि अर्पित की। जिलाध्यक्ष गौरव आर्य ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जीवन पर प्रकाश डाला। इस मौके पर जिला प्रभारी चौ देवेंद्र सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष सीमा उपाध्याय, सदर विधायक अंजुला माहौर, सिकंदाराराऊ विधायक वीरेंद्र सिंह राना, क्षेत्रीय मंत्री डौली माहौर, नगर पालिकाध्यक्ष श्वेता चौधरी, महेंद्र सिंह आचार्य, प्रीती चौधरी, बृजेश चौहान, हरीशंकर राना, रुपेश उपाध्याय, बासुदेव माहौर, शरद माहेश्वरी, धर्मेद्र उपाध्याय, अंशुल, दीपक उपाध्याय, राजवीर सिंह कुशवाहा आदि थे।
नगर पालिकाध्यक्ष श्वेता चौधरी व पूर्व सांसद राजेश दिवाकर ने अपने आवास स्थित वसुंधरा एन्क्लेव पर छवि चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित कर बलिदान दिवस मनाया। इस मौके पर पूर्व सांसद राजेश दिवाकर ने कहा कि श्याम प्रसाद मुखर्जी के जीवन से सभी को प्रेरणा लेनी चाहिए। इस मौके पर भीकम सिंह चौहान, भोला सिंह रावत, डॉ रामकुमार गुप्ता, पंकज कुशवाहा, क्षेत्रपाल सिंह, विजेंद्र प्रताप सिंह, विपिन शर्मा, तरुण शर्मा, आदि थे। भाजपा शहराध्यक्ष शरद माहेश्वरी के नेतृत्व में सरक्यूलर रोड कैंप कार्यालय पर छवि चित्र पर माल्यार्पण कर बिलिदान दिवस मनाया गया। इस मौके पर रामकुमार माहेश्वरी, कृष्ण मुरारी वाष्र्णेय, वीरेंद्र प्रसाद गुप्ता, दिलीप चौधरी, रमेश राजपूत, सोनिया नारंग, अमन पाराशर, मुकेश सोनी, हरीश सेंगर, प्रदीप सिंह, कपिल खुराना, यतेंद्र, डबेश चक, रजत अग्रवाल, विशाल ठाकुर आदि थे। बागला मार्ग गोपाल मार्केट में पूर्व जिलाध्यक्ष भाजयुमो विपुल सिंघानियां के नेतृत्व में श्याम प्रसाद मुखर्जी का बलिदान दिवस मनाया गया। इस मौके पर नरेश वाष्र्णेय, सुनील वर्मा, हिंमायु खान, प्रिंस, गगन वाष्र्णेय, मुकेश, सुधाकर, रमेश चंद्र आदि थे।