फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरक्षण बढ़ा रहा सवर्ण समाज में कुंठा : शेर सिंह

Sun, 27 Nov 2016 11:31 PM IST
अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन
शेरसिंह राणा का स्वागत करता सवर्णमाज। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सांसद फूलन देवी हत्या मामले में जमानत पर छूटे शेर सिंह राणा ने कहा कि यदि आरक्षण का स्वरूप नहीं बदला गया तो सवर्ण समाज में कुंठा बढ़ती जाएगी। राणा ने आर्थिक आधार पर आरक्षण दिए जाने की वकालत की।
विज्ञापन


यहां रविवार को राष्ट्रवादी प्रताप सेना के सम्मान समारोह में शेर सिंह राणा ने कहा कि राजनीतिक लोगों को वोट की राजनीति छोड़ सामाजिक समरसता की राजनीति करनी होगी तभी देश में समानता की भावना पैदा होगी।

अफगानिस्तान से पृथ्वीराज चौहान की अस्थियां लाने का दावा करने वाले शेर सिंह राणा ने सवर्ण समाज से आह्वान करते हुए कहा कि कलम को अपनी ताकत बनाएं अधिकार स्वयं मिल जाएगा। राणा का नगर पालिका क्रीड़ा स्थल में स्वागत किया गया।
विज्ञापन


प्रताप सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललित राणा ने कहा कि एक समय था जब हम राष्ट्र को दिशा देते थे तथा सभी की रक्षा करते थे, लेकिन आज आरक्षण ने सवर्ण समाज को कहीं का नहीं छोड़ा हैं। हमारे समाज के जनप्रतिनिधि भी समाज की बात कहने में डरते हैं।

जिसें देखो वो किसी न किसी समाज के आरक्षण की बात करता है। प्रताप सेना ही सवर्ण समाज के आरक्षण की वकालत करती है तथा लड़ाई लड़ रही है। इस दौरान चंद्रेश सेंगर पार्टी विधान सभा प्रत्याशी , कबूल सिंह विक्रांत, यज्ञेश भारद्वाज, विनीत चंद्र मिश्र, वाईपीसिंह, माया देवी चौहान, कुंवर निशांत चौहान, आशा सिंह आदि वक्ताओं ने अपने विचार रखे।

कार्यक्रम से पूर्व कुंवर निशांत चौहान के निर्देशन में जीप में सवार राणा का रति का नगला, बसई, कैलौरा, सूबा मोहनपुर, हाथरस जंक्शन पर    ग्रामीणों ने भव्य स्वागत किया। इस मौके पर ब्रह्म सिंह तोमर, विनय तोमर, दिलीप सिसौदिया, नीरज चौहान, ओमप्रकाश सिंह, संतोष सिसौदिया, नरेश राघव, उपेंद्र राणा, निशांत पंडित, पं. राकेश लवानिया, सनोज चौहान, विजय चौहान आदि थे।  कार्यक्रम का संचालन गवेन्द्र सिंह ने तथा अध्यक्षता इंजीनियर वाईपीसिंह ने की। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें