फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: मेडिकल स्टोर संचालक सहित चार पर रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
रोरावर थाने की जलालपुर पुलिस चौकी क्षेत्र में मेडिकल स्टोर संचालक सहित चार लोगों के खिलाफ कई आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

जलालपुर निवासी जितेंद्र कुमार ने थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट दर्ज कराते हुए आरोप लगाया है कि भूपेंद्र वर्मा मेडिकल स्टोर की आड़ में नशीली दवा (कुट्टू) बेचता है, जिसकी उसने लगातार शिकायत की हैं, इस पर उसने बुधवार को समझौते के लिए बुलाया। इस पर वह अपनी मां और शुभम शर्मा के साथ वहां गया, जहां एक कागज पर दस्तखत करने के लिए कहा गया। आरोप है कि मना करने पर भूपेंद्र ने अपने साथी अशोक, तरुण और पप्पू ने उसे पीट दिया, जिससे उसकी मां को गंभीर चोट आई हैं। ज्ञात रहे कि बुधवार को नशीले पदार्थ की बिक्री के विरोध में मोहल्ले के लोगों ने विरोध प्रदर्शन भी किया था। कोतवाली प्रभारी विजय सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया है, मामले में तरुण के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई भी की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें