बहू ने मायके पक्ष के लोगों को घर पर बुला लिया। कई लोग घर में घुस आए और परिवार के सदस्यों को बंधक बनाकर पीटा। विरोध करने पर तमंचा दिखाकर जान से मारने की धमकी दी। अलमारी की चाबी छीनकर उसमें रखे जेवर और 58 हजार रुपये ले गए।
सिकंदराराऊ के कृष्णा बिहार मोहल्ला निवासी मीना कुमारी पत्नी अतर सिंह ने अदालत के आदेश पर कोतवाली में अपनी पुत्रवधु वल्तिका जयंत तथा उसके परिजनों के खिलाफ मारपीट और लूटपाट की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
मीना ने उल्लेख किया है कि 20 जनवरी 2026 की रात उनकी पुत्रवधू ने अपने मायके पक्ष के लोगों को घर बुलाकर दरवाजा खुलवाया। कई लोग घर में घुस आए और परिवार के सदस्यों को बंधक बनाकर पीटा। विरोध करने पर तमंचा दिखाकर जान से मारने की धमकी दी।
अलमारी की चाबी छीनकर उसमें रखे सोने के हार, चूड़ियां, अंगूठियां, चेन सहित अन्य आभूषण और 58 हजार रुपये ले लिए। बीमार पति को पीटा। जिसके साक्ष्य घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों में मौजूद हैं। कोतवाली प्रभारी शिव कुमार शर्मा ने बताया कि रिपोर्ट दर्जकर जांच की जा रही है।