बहला फुसला कर किशोरी को ले जाने की रिपोर्ट दर्ज
कोतवाली सदर क्षेत्र की एक कॉलोनी निवासी किशोरी को एक युवक ले गया अपने दोस्त के घर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। आगरा रोड स्थित एक कॉलोनी निवासी किशोरी को बहला-फुसला कर साथ ले जाने का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने किशोरी को बरामद कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। वहीं उसके बयानों के बाद पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।
कोतवाली सदर क्षेत्र की आगरा रोड स्थित एक कॉलोनी निवासी किशोरी को चंदपा क्षेत्र के गांव पापरी निवासी गुड्डू नाम का युवक अपने अलीगढ़ के थाना हरदुआगंज क्षेत्र के गांव सपेरा निवासी दोस्त शकील के यहां बहला-फुसला कर अपने साथ ले गया था। इस मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज किशोरी को गुरुवार की शाम को रोडवेज बस स्टेंड के पास से बरामद कर लिया।
आरोपी उसे यहीं पर छोड़ गए थे। शुक्रवार को पुलिस ने पीड़ित किशोरी का डॉक्टरी परीक्षण कराया। वहीं आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी। कोतवाल प्रवेश राणा का कहना है कि किशोरी के बयान होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।