फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: तीन के खिलाफ कालाबाजारी की रिपोर्ट दर्ज, पुलिस ने पकड़ा था नौ क्विंटल सरकारी चावल

Sat, 15 Feb 2025 06:10 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

आंगनवाड़ी के दो कार्यकर्ताओं ने मिलकर गांव सुल्तानपुर की सरकारी राशन की दुकान से नौ क्विंटल चावल केंद्र पर बच्चों को खिलाने के लिए थे, लेकिन चावल को ई-रिक्शा में भरकर सहपऊ के काले सेठ के यहां कालाबाजारी के लिए भेज दिया, जिसे भद्रकाली मंदिर के पास पुलिस ने पकड़ लिया।
विज्ञापन
पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चार दिन पूर्व पुलिस ने आंगनवाड़ी केंद्रों के सरकारी चावल को  कालाबाजारी के लिए ले जाते हुए पकड़ा था। 15 फरवरी को मामले में तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।

विज्ञापन

 
प्रभारी बाल विकास परियोजना अधिकारी अनीता यादव ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि लोधई ग्राम पंचायत में दो आंगनवाड़ी केंद्र हैं। एक पर साक्षी व दूसरे केंद्र पर सुमन कार्यकर्ता हैं। आरोप है कि दाेनों ने मिलकर गांव सुल्तानपुर की सरकारी राशन की दुकान से नौ क्विंटल चावल केंद्र पर बच्चों को खिलाने के लिए थे, लेकिन चावल को ई-रिक्शा में भरकर सहपऊ के काले सेठ के यहां कालाबाजारी के लिए भेज दिया, जिसे भद्रकाली मंदिर के पास पुलिस ने पकड़ लिया। राशन विभाग की टीम के सत्यापन करने पर पाया कि वह चावल सरकारी ही है। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें