फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: बुखार से पांच वर्षीय बच्चे की मौत

Thu, 17 Oct 2024 05:51 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र के गांव चमरपुरा में बुधवार शाम को एक पांच वर्षीय बच्चे की बुखार से मौत हो गई। गांव निवासी पांच वर्षीय आतिफ पुत्र सोनू खां को कई दिनों से बुखार आ रहा था। बच्चे के बाबा शकूर खां ने बताया कि उसका बुखार तो ठीक हो गया था, लेकिन उसको गले में कुछ परेशानी होने लगी। वह उसे सादाबाद दिखाने ले गए। चिकित्सक ने उसे टाॅन्सिल की बीमारी बताई। इसके बाद वह उसे हाथरस में गले के चिकित्सक के पास ले गए। वहां चिकित्सक ने बच्चे को अलीगढ़ ले जाने की सलाह दी। अलीगढ़ ले जाने से पहले चिकित्सक ने जिला अस्पताल में एक इंजेक्शन के बारे में पता किया। वहां इंजेक्शन होने की पुष्टि होने पर चिकित्सक ने बच्चे को जिला अस्पताल ले जाने की सलाह दी। जिला अस्पताल में इंजेक्शन लगने से पहले बच्चे की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें