फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: रेलवे ट्रैक पर वीडियो बनाना पड़ा भारी, रिपोर्ट दर्ज कर महिला ली हिरासत में

Mon, 13 Apr 2026 06:32 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

महिला ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए कहा कि भविष्य में वह रेलवे ट्रैक या ऐसे किसी भी स्थान पर वीडियो नहीं बनाएगी, जिससे गलत संदेश जाए। साथ ही उसने वीडियो को भी डिलीट करने की बात कही।
विज्ञापन
रेलवे ट्रेक पर डांस कर वीडियो बनाती युवती - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाथरस के रेलवे ट्रैक पर डांस का वीडियो बनाना एक महिला को महंगा पड़ गया। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद हाथरस सिटी स्टेशन की आरपीएफ टीम ने महिला को हिरासत में लेकर उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली।

विज्ञापन


वायरल वीडियो में एक महिला तालाब चौराहा के निकट रेलवे ट्रैक पर डांस करती नजर आ रही थी। वीडियो सामने आने के बाद आरपीएफ ने महिला की पहचान शुरू की। महिला शहर की कांशीराम कॉलोनी की निवासी निकली। इसके बाद टीम ने उसे हिरासत में ले लिया। पूछताछ में महिला ने बताया कि डांस के वीडियो बनाना उसका शौक है और उसने अपने बेटे से मोबाइल पकड़वाकर यह वीडियो बनवाया था। 

महिला ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए कहा कि भविष्य में वह रेलवे ट्रैक या ऐसे किसी भी स्थान पर वीडियो नहीं बनाएगी, जिससे गलत संदेश जाए। साथ ही उसने वीडियो को भी डिलीट करने की बात कही। आरपीएफ हाथरस सिटी प्रभारी रणजीत यादव ने बताया कि महिला के खिलाफ रेलवे अधिनियम की धारा 145 व 147 के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें