फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: बिना अनुमति के हरे पेड़ काटने पर रिपोर्ट दर्ज

Sun, 05 May 2024 02:23 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
विज्ञापन
वन विभाग की अनुमति के बिना स्कूल परिसर से पीपल व आम के हरे पेड़ कटवाने पर विभाग की ओर से काॅलेज प्रबंधक समेत तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। वहीं वन विभाग ने गांव जिरौली धूमसिंह में पांच पेड़ सागोन के काटने पर तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन




रामघाट-कल्याण मार्ग पर बद्री प्रसाद उच्चतर माध्यमिक विद्यालय को शासन से मिली मान्यता को समाप्त किए बिना ही भवन को तोड़ा जा रहा है। इसकी शिकायत आरटीआई कार्यकर्ता अंशुल भारद्वाज ने शासन में की थी। विभागीय स्तर पर उसकी जांच चल रही है।



वन रक्षक वेदप्रकाश ने बताया कि उन्हें सूचना मिली की स्कूल परिसर में खड़े पीपल व आम के तीन पेड़ काट दिए गए हैं। मौके पर जाकर जांच की तो शिकायत सही पाई गई। इस मामले में प्रबंधक विनोद कुमार व दो अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। वहीं गांव जिरौली धूमसिंह में पांच पेड़ सागौन के काटने पर जिरौली धूमसिंह के भूराज सिंह व बंटू तथा नौअरी के राजू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें