फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: ससुरालियों पर मारपीट करने का आरोप, तीन आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज

Thu, 28 Aug 2025 11:10 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

सतेंद्र ने आते ही प्रियंका से कहा कि उसके भाइयों पर दर्ज मुकद्दमों को शीघ्र वापस ले ले और तलाक दे देे। मना करने पर सतेंद्र व संजय ने प्रियंका को पीट दिया।
विज्ञापन
पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुरसान क्षेत्र के गांव कुरावली निवासी प्रियंका का उसके ससुराल वालों से विवाद चल रहा है। उनके पिता कुमरजी लाल ने बेटी की ससुराल के तीन लोगों पर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए मुरसान कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। 

विज्ञापन


पिता का कहना है कि 15 अगस्त को वह घर से बाहर थे, उसी दिन करीब डेढ़ बजे सतेंद्र व उसका भाई संजय निवासी गांव खेड़ा सत्तू थाना खैर अलीगढ़ घर में घुस आए। उनके साथ एक अज्ञात व्यक्ति बाइक पर था। 

आरोप है कि सतेंद्र ने आते ही प्रियंका से कहा कि उसके भाइयों पर दर्ज मुकद्दमों को शीघ्र वापस ले ले और तलाक दे देे। मना करने पर सतेंद्र व संजय ने प्रियंका को पीट दिया। बेटी के चीखने-चिल्लाने पर आरोपी भाग गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें