फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लेखपालों के साथ गाली-गलौज करने वाले के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

सार

संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।तहसील परिसर में शुक्रवार को प्रमाण पत्र बनवाने आए एक युवक द्वारा लेखपालों के साथ अभद्रता, गाली-गलौज करने, सरकारी अभिलेख फाड़ने के मामले में शिकायत दर्ज कर ली है।इस मामले में गौरव कुमार पुत्र मोहन सिंह निवासी कूपा गली सादाबाद को नामजद किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
विज्ञापन

तहसील परिसर में शुक्रवार को प्रमाण पत्र बनवाने आए एक युवक द्वारा लेखपालों के साथ अभद्रता, गाली-गलौज करने, सरकारी अभिलेख फाड़ने के मामले में शिकायत दर्ज कर ली है। पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है।
लेखपाल देवव्रत गौतम ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि 16 सितंबर की दोपहर करीब 1:30 बजे वह कार्यालय के पास कैंटीन के कमरे में बैठकर सरकारी कार्य कर रहे थे। एक युवक सामान्य जाति के प्रमाण पत्र पर रिपोर्ट लगवाने की जिद करने लगा। लेखपाल ने युवक को समझाया कि सामान्य जाति का कोई प्रमाण पत्र निर्गत करने का शासनादेश नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसलिए सामान्य जाति का प्रमाण पत्र निर्गत नहीं किया जा सकता। इससे नाराज होकर युवक गाली गलौज करने लगा और सरकारी अभिलेख फाड़ दिए, जिसमें प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की ग्राम कूपा की सूची भी शामिल है। मौके पर अन्य लेखपाल भी मौजूद थे। इस मामले में गौरव कुमार पुत्र मोहन सिंह निवासी कूपा गली सादाबाद को नामजद किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें