अमर उजाला फाउंडेशन के स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ करते अतिथि
- फोटो : अमर उजाला
हाथरस के चाणक्य पब्लिक स्कूल में शनिवार को अमर उजाला फाउंडेशन के बैनर तले स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस मौके पर वरिष्ठ चिकित्सकों ने 450 बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया और विभिन्न बीमारियों से ग्रसित मिले बच्चों को मुफ्त दवाएं वितरित की गईं।
शिविर का शुभारंभ स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी दलवीर सिंह रावत एवं प्रधानाचार्य अशोक पाठक ने मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर किया। एमओआईसी डॉ. रावत, डॉ. लक्ष्मण, डॉ. अलका सेंगर और डॉ. नीतू ने स्कूल के 450 बच्चों के पेट, लंबाई, वजन, आंख और दांतें की जांच की। चिकित्सकों ने बच्चों को सफाई रखने के लिए जागरूक किया।
प्रधानाचार्य अशोक पाठक ने सभी चिकित्सकों का आभार जताते हुए कहा कि शिविर बच्चों के लिए काफी लाभदायक रहा। इस मौके पर स्टाफ नर्स रेनू, बीएचडब्ल्यू आकाश कौशिक एवं बबलू सिंह, पूनम पचौरी, अनुराधा सिंह, संतोष सेंगर, बबली, रजनी शर्मा, कुसुम, संतोष कुमारी, दीक्षा शर्मा, प्रीति शर्मा, सोनिका शर्मा आदि मौजूद रहे।