फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: दीवानी न्यायालय में फर्जी वकीलों के खिलाफ दर्ज होगी रिपोर्ट, बार एसोसिएशन ने जारी किया पत्र

Sat, 21 Jan 2023 06:39 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

हाथरस डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन ने एक पत्र जारी किया है। पत्र में कहा है कि कुछ तथाकथित लोग अधिवक्ता नहीं हैं और परिसर में काला कोट पहनकर स्वयं को वकील बताते हैं। ऐसे लोगों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन
वकील का काला कोट - फोटो : Social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाथरस दीवानी न्यायालय परिसर में फर्जी वकीलों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी। जो लोग अधिवक्ता नहीं हैं और इसके बावजूद काला कोट पहनकर वादकारी को अपना परिचय अधिवक्ता के रूप में देते हैं, ऐसे लोगों को जिला बार एसोसिएशन चिन्हित कर रही है। 

विज्ञापन


इस संबंध में जिला बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने शनिवार को पत्र जारी कर दिया है। डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय भारद्वाज व सचिव पवन शर्मा ने पत्र में कहा है कि कुछ तथाकथित लोग अधिवक्ता नहीं हैं और परिसर में काला कोट पहनकर स्वयं को वकील बताते हैं। ऐसे लोग काला कोट पहनना बंद कर दें। 

यदि वह मुंशी हैं, तो मुंशी के वेश में आएं। काला कोट पहनकर किसी भी न्यायालय में बहस या बयान आदि कार्य करते हुए पाए जाते हैं, तो ऐसे लोगों के विरुद्ध जिला बार एसोसिएशन सख्त रुख अपनाएगी। उन्होंने अधिवक्ताओं से ऐसे फर्जी वकीलों के नाम व पते जिला बार एसोसिएशन के कार्यालय में उपलब्ध कराने का अनुरोध किया है, जिससे उनके विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराई जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें