फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: फर्जी आधार व पैन कार्ड रखने वाले अभ्यर्थी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
प्रतीकात्मक चित्र। - फोटो : Archive
विज्ञापन
फर्जी आधार व पैन कार्ड रखने वाले होमगार्ड परीक्षा के अभ्यर्थी के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। बायोमीट्रिक के दौरान संशय होने पर युवक से पूछताछ की गई थी। इसके बाद उसके मोबाइल की जांच हुई तो प्रकरण का खुलासा हुआ।
विज्ञापन





युवक की पहचान धर्मेंद्र उर्फ धर्मपाल निवासी जलेसर एटा के रूप में हुई है। वह सोमवार को अंतिम पाली में पीसी बागला इंटर कॉलेज में परीक्षा देने पहुंचा था। बॉयोमीट्रिक के दौरान ही दो नाम सामने आने पर पुलिस को शक हुआ था। छानबीन की गई तो बॉयोमीट्रिक व पहचान पत्र उसी युवक के निकले। इस पर उसे परीक्षा देने दी गई। पुलिस को शक था इसलिए परीक्षा होते ही युवक को हिरासत में ले लिया गया।




उसके मोबाइल की जांच की गई तो उसमें तीन आधार कार्ड मिले। आधार कार्ड पर पिता के नाम व पते अलग थे। किसी में धर्मेंद्र लिखा तो किसी में धर्मपाल। इसके अलावा अलग-अलग नंबर के पैनकार्ड भी मिले। पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन




एसपी चिरंजीवनाथ सिन्हा ने बताया कि आरोपी युवक के खिलाफ फर्जी आईडी बनाने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। फिलहाल छानबीन में उसके सॉल्वर होने की जानकारी सामने नहीं आई है। कहीं और भी परीक्षा देने की आशंका पर भी पुलिस को कोई साक्ष्य नहीं मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें