फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुहागरात के दिन पति पर हमला: शादी के चार दिन बाद गई दुल्हन व प्रेमी पर रिपोर्ट, महिला ने वीडियो किया जारी किया

Tue, 03 Mar 2026 10:25 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

युवती ने सफाई देते हुए सोशल मीडिया पर वीडियो जारी किया है। वीडियो में युवती का कहना है कि उसकी शादी जबरन कराई गई थी। इस संबंध में उसने पति व ससुरालियों को बता दिया था और मायके वाले पहले से जानते थे।
विज्ञापन
पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शादी के चार दिन बाद प्रेमी के साथ गई दुल्हन के खिलाफ हाथरस कोतवाली सदर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस ने महिला से फोन पर बात की थी, जिसके बाद उसने आने का आश्वासन दिया था। महिला के न लौटने पर पुलिस ने कार्रवाई की है। महिला पर नशीला पदार्थ देकर घर से जेवर व नकदी ले जाने का भी आरोप पति ने लगाया है।

विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र निवासी युवक की शादी 21 फरवरी 2026 को चंदपा क्षेत्र के गांव निवासी युवती के साथ हुई थी। शुक्रवार की दोपहर को कोतवाली में शिकायत करते हुए युवक ने युवती पर आरोप लगाया था कि 25 फरवरी की देर रात वह अपने रिश्ते के चाचा के साथ चली गई है। युवक ने बताया कि पत्नी ने उसे अपने पास नहीं आने दिया था तथा चाकू दिखाकर धमकाया था।

बाद में दोनों परिवारों ने मिलकर समझौता कराया था, लेकिन 25 की रात को उसने नशीला पदार्थ खिलाया और जेवरात व नकदी लेकर निकल गई। लगभग 10 लाख रुपये के जेवरात व 18 हजार रुपये ले जाने का आरोप लगाया था। युवक ने तहरीर भी दे दी थी, जिस पर कोतवाली सदर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। सीओ सिटी योगेंद्र कृष्ण नारायण ने बताया कि महिला व उसके प्रेमी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


महिला ने सोशल मीडिया पर जारी किया वीडियो
इस प्रकरण में अब युवती ने सफाई देते हुए सोशल मीडिया पर वीडियो जारी किया है। वीडियो में युवती का कहना है कि उसकी शादी जबरन कराई गई थी। इस संबंध में उसने पति व ससुरालियों को बता दिया था और मायके वाले पहले से जानते थे। महिला ने नशीला पदार्थ देने और जेवरात ले जाने के आरोपों को गलत बताया है। यही नहीं उसने अपने पिता पर आठ लाख रुपये में बेचने और मामा व पिता पर गलत कृत्य का भी आरोप लगाया है। सीओ सिटी योगेंद्र कृष्ण नारायण का कहना है कि मामले में छानबीन की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें