नगला रति रेल फाटक पर कार्य करती पैकिंग मशीन। संवाद
- फोटो : Samvad
पूर्वाेत्तर रेलवे के मथुरा-कासगंज रेल मार्ग पर बुधवार को पैकिंग का कार्य किए जाने के कारण नगला रति रेल फाटक बंद रहा। इस कारण कस्बे के लिए आने-जाने वाले वाहन चालकों और राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
फाटक के बंद रहने के कारण दोपहिया के अलावा तिपहिया और चौपहिया वाहन चालकों को सिकंदराराऊ और हाथरस जाने के लिए चक्कर लगाकर सलेमपुर व नवाबपुर नगला विजन होकर आवागमन करना पड़ा। रेलवे फाटक संख्या 288 पर पूर्वोत्तर रेलवे के सेक्शन इंजीनियर आलोक कुमार के निर्देशन में रेलवे के कर्मचारियों द्वारा रेलपथ मार्ग पर मरम्मत का कार्य किया गया।
सेक्शन इंजीनियर आलोक कुमार ने बताया कि नगला रति के रेल फाटक पर मशीन से पैकिंग से कार्य कराते हुए पटरियों और स्लीपर को बदलने का कार्य किया गया है। बुधवार शाम को रेलवे फाटक आम जनता के आवागमन के लिए खोल दिया गया। संवाद