फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: जागा जल निगम, पाइप बिछाने के लिए खोदी गईं सड़कों की मरम्मत शुरू

Tue, 05 May 2026 12:36 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

अमर उजाला में प्रमुखता से खबर प्रकाशित होने और मुख्यमंत्री के कड़े तेवरों के बाद जल निगम ने इन सड़कों की मरम्मत शुरू करा दी है।
विज्ञापन
टीकरी कला और सलेमपुर में सड़क ठीक करते मजदूर - फोटो : जल निगम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाथरस के ग्रामीण अंचल में हर घर जल योजना के तहत पाइपलाइन बिछाने के बाद बदहाल छोड़ी गई सड़कों की तस्वीर अब बदलने लगी है। अमर उजाला में प्रमुखता से खबर प्रकाशित होने और मुख्यमंत्री के कड़े तेवरों के बाद जल निगम ने इन सड़कों की मरम्मत शुरू करा दी है।

विज्ञापन


विभाग ने स्पष्ट कर दिया है कि लापरवाही बरतने वाले ठेकेदारों को बख्शा नहीं जाएगा। ग्राम पंचायतों में जहां महीनों से सड़कें खुदी पड़ी थीं, वहां मरम्मत का कार्य युद्धस्तर पर शुरू कर दिया गया है। विभागीय अधिकारी स्वयं मौके पर पहुंचकर कार्य की गुणवत्ता और प्रगति की जांच कर रहे हैं।

अधिशासी अभियंता जल निगम मोहित कुमार ने बताया कि सभी संबंधित फर्मों और ठेकेदारों को कड़े निर्देश जारी किए गए हैं। यदि समय सीमा के भीतर गड्ढे नहीं भरे गए और सड़कों को पूर्ववत स्थिति में नहीं लाया गया, तो सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। कई जगहों पर मरम्मत का काम शुरू करा दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें