घंटाघर क्षेत्र में नाली पर अवैध कब्जे को लेकर दो पक्षों के विवाद में प्रशासन की टीम ने दोनों पक्षों के निर्माण को तोड़वाकर नाली पर से कब्ज़ा हटवाया। इस दौरान वहां हंगामा भी हुआ। अधिकारियों ने दोनों पक्षों के कागजात भी देखे।
शुक्रवार को घंटाघर पर स्थित दो दुकानदार काली देवी व शकुंतला के मध्य नाली पर अवैध कब्जे को लेकर विवाद चल रहा था। इसकी शिकायत समाधान दिवस में की गई। लगातार शिकायत के आधार पर नायब तहसीलदार प्रतीक्षा कटारा मय पुलिस बल के मौके पर पहुंच गईं। दोनों की ही दुकान घंटाघर के अति व्यस्त क्षेत्र में पड़ोसी हैं। विवाद के चलते वहां तमाशबीनों की भीड़ इकट्ठा हो गई। अधिकारियों ने दोनों दुकानदारों का निर्माण तोड़वाकर नाली से अवैध कब्ज़ा हटवा दिया। कार्रवाई से वहां अफरा-तफरी मची रही।