फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तालाब चौराहे पर ओवरब्रिज के आसपास से हटाए जाएं वाहन

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

शहर के तालाब चौराहे पर ओवरब्रिज की परिधि में खड़े होने वाले ऑटो रिक्शा और ई रिक्शों को वहां से हटाया जाए, ताकि आम लोगों को जाम की समस्या से राहत मिल सके। बृहस्पतिवार को उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने इस संबंध में पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा गया।
ज्ञापन में कहा गया है कि तालाब रेलवे फाटक पर ओवरब्रिज के नीचे कोतवाली व थाना हाथरस गेट की दोनों साइड पर टेंपो, ई रिक्शा जिस तरह खड़े होते हैं, उससे वहां जाम की स्थिति रहती है। दुर्घटनाएं होने की संभावनाएं रहती हैं। आए-दिन इन लोगों का इन वाहन वालों से झगड़ा होता है। तालाब चौराहे के 50 मीटर के क्षेत्र में ई रिक्शों को खड़ा करने पर रोक लगाई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

साथ ही फल वालों को भी वहां से हटाया जाए। जो एंबुलेंस खड़ी रहती हैं, उनके चालक लोगों को भ्रमित कर निजी अस्पताल में ले जाते हैं। उन्हें भी वहां से हटाया जाए। ज्ञापन सौंपने वालों में राजीव वार्ष्णेय, तरुण पंकज, कन्हैया वार्ष्णेय, सुमित वार्ष्णेय, शुभम एलानी आदि शामिल थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें