फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काव्य पाठ कर काका हाथरसी को किया याद

सार

संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।पद्मश्री काका हाथरसी की जयंती और पुण्यतिथि पर साहित्य प्रेमियों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी।काका स्मृति भवन पर कवियों ने काव्य पाठ किया गया।
विज्ञापन
सिटी स्टेशन पर काका हाथरसी को श्रद्धांजलि देते लोग। संवाद - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

पद्मश्री काका हाथरसी की जयंती और पुण्यतिथि पर साहित्य प्रेमियों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। काका स्मृति भवन पर कवियों ने काव्य पाठ किया गया। वक्ताओं ने कहा कि काका हाथरसी हिंदी की कवि सम्मेलन परंपरा के अति प्रसिद्ध कवि रहे हैं। एक कुशल कवि होने के साथ ही वे संगीतज्ञ, गायक, चित्रकार और अभिनेता भी थे।
काका हाथरसी स्मारक में समिति के कार्यकारी अध्यक्ष शरद अग्रवाल, सचिव डॉ. जितेंद्र शर्मा, व्यवस्थापक डॉ प्रवीण देव रावत, संरक्षक डॉ. बी पी सिंह, सत्यनारायण गौतम,( सुधारक) कवि दीपक रफी, राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष पश्चिम उत्तर प्रदेश पंडित रामेश्वर सारस्वत, वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष अजय गौड़ एडवोकेट ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, सिटी रेलवे स्टेशन पर साहित्यकार विद्यासागर विकल, गोपाल चतुर्वेदी, स्टेशन मास्टर व अन्य रेलवे कर्मियों ने वहां लगी काका की कविताएं लिखी शिला पट्टिका पर पुष्प चढ़ाए और उन्हें श्रद्धांजलि दी। इधर, देर शाम मेला पंडाल में अनिल बौहरे के संयोजन में आयोजित कवि सम्मेलन में भी काका हाथरसी को याद किया गया। कई कवियों ंने उनकी याद में काव्यपाठ किया। सम्मेलन का शुभारंभ नगर पालिकाध्यक्ष आशीष शर्मा ने किया।

काका हाथरसी की जंयती व पुण्यतिथि पर उनके स्मारक पर लगी प्रतिमा पर माल्यार्पण करते साहित्यप्रेमी- फोटो : HATHRAS

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें