फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: झमाझम बारिश से मिली राहत, जलभराव ने बढ़ाईं मुश्किलें

Sun, 14 Jun 2026 01:50 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
कोतवाली सदर में हुए जलभराव से निकलता बाइक सवार। संवाद - फोटो : Samvad
विज्ञापन
कई दिनों से भीषण गर्मी और उमस का सामना कर रहे जिलेवासियों को शुक्रवार की आधी रात हुई झमाझम बारिश ने बड़ी राहत दी। तेज हवाओं और बादलों की गर्जना के साथ शुरू हुई बारिश ने मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल दिया। करीब एक घंटे तक रुक-रुक कर हुई वर्षा के बाद वातावरण में ठंडक घुल गई और लोगों ने राहत की सांस ली। शनिवार को सुबह भी मौसम अपेक्षाकृत सुहावना बना रहा।
विज्ञापन

हालांकि राहत भरी इस बारिश ने कई परेशानियां भी खड़ी कर दीं। जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में गांवों को जोड़ने वाले कच्चे और निचले मार्गों पर पानी भर गया, जिससे लोगों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। शहर की जलनिकासी व्यवस्था की भी पोल खुल गई। कोतवाली सदर परिसर, कंचन नगर, सेल टैक्स वाली गली सहित कई मोहल्लों और प्रमुख सड़कों पर जलभराव की स्थिति बन गई। कई स्थानों पर घरों और दुकानों के सामने पानी जमा होने से लोगों की परेशानी बढ़ गई।
बारिश और तेज हवाओं का असर विद्युत व्यवस्था पर भी पड़ा। जिले के कई इलाकों में रात के समय बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। बिजली निगम की टीमों ने तत्काल मरम्मत कार्य शुरू कर आपूर्ति बहाल करने के प्रयास किए। कुल मिलाकर बारिश ने जहां लोगों को गर्मी से राहत पहुंचाई, वहीं जलभराव और बिजली आपूर्ति प्रभावित होने जैसी समस्याओं ने प्रशासनिक व्यवस्थाओं की भी परीक्षा ले ली। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें