फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूली बच्चों ने रिहर्सल में जमकर बहाया पसीना

Mon, 25 Jan 2016 11:32 PM IST
hathras
विज्ञापन
विज्ञापन
हाथरस। गणतंत्र दिवस की 66वीं वर्षगांठ दिल में देशभक्ति का जज्बा लिए उल्लास से मनाई जाएगी। इस दिन को उत्साहपूर्वक मनाने के लिए स्कूलों में सोमवार को छात्र-छात्राएं गणतंत्र दिवस के कार्यक्रमों के  रिहर्सल और तैयारियों में जुटे रहे। गणतंत्र दिवस से एक दिन पहले ही स्कूलों में देशभक्ति गीतों की स्वरलहरियां गूंजती रहीं। कार्यक्रमों के रिहर्सल को अंतिम रूप दे दिया गया।  
विज्ञापन

स्कूलों में बच्चों ने देशभक्ति गीत पर आधारित सामूहिक नृत्य, देशभक्ति  एकांकी सहित अन्य कार्यक्रमों के रिहर्सल पर जमकर मेहनत की। शिक्षक-शिक्षिकाएं भी पूरे दिन बच्चों को रिहर्सल कराने में जुटे रहे। स्कूलों में वीर शहीदों के नारे लगाने, तिंरगा फहराने व गणगीत गाने का भी अभ्यास कराया गया। बच्चे सांस्कृतिक कार्यक्रमों के रिहर्सल में ही व्यस्त रहे। शहर के राजकीय कन्या विद्यालय, कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय, एमएलडीबी पब्लिक इंटर कॉलेज, दिल्ली पब्लिक स्कूल, लॉर्ड कृष्णा पब्लिक स्कूल, राजेंद्र लोहिया विद्यालय, महात्मा गांधी इंटर कॉलेज सहित परिषदीय और सीबीएसई बोर्ड स्कूलों में भी गणतंत्र दिवस की तैयारियां की गईं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें