फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांवों में कोरोना के टीके के लिए सीएससी पर पंजीकरण शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

सरकार ने ग्रामीण क्षेत्रों में टीकाकरण के लिए सीएससी (कामन सर्विस सेंटर अर्थात जन सुविधा केंद्र) पर पंजीकरण कराने की सुविधा दी है। लंबे समय से ग्रामीण क्षेत्र में टीकाकरण के लिए पंजीकरण में समस्या आ रही थीं। अब हर ग्राम पंचायत में सीएससी के जरिये टीकाकरण की सुविधा शुरू कर दी गई है।
कोरोना टीकाकरण से पूर्व पंजीकरण कराना होता है। 45 वर्ष से अधिक उम्र के सभी लोगों का आनलाइन पंजीकरण किया जा रहा है। हालांकि ग्रामीण क्षेत्र में पंजीकरण में आ रही समस्याओं को देखते हुए केंद्र सरकार ने लोगों की सहायता के लिए ग्रामीण स्तर पर स्थित सूचना एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय द्वारा संचालित कामन सर्विस सेंटर पर टीकाकरण के लिए पंजीकरण कराने का निर्णय लिया है। अब ग्रामीण किसी भी सीएससी पर अपना व परिवार का टीकाकरण के लिए पंजीकरण करा सकते हैं।
विज्ञापन

यह पूरी तरह नि:शुल्क है। जिले में कुल 400 सीएससी पर 4000 से ज्यादा लोगों का पंजीकरण अब तक हो चुका है। अब और तेजी से ज्यादा से ज्यादा लोगों का टीके के लिए पंजीकरण हो सकेगा। अगर कोई व्यक्ति कोरोना टीके के लिए अपना पंजीकरण कराना चाहता है तो एक मोबाइल फोन और एक आईडी लेकर सीएससी पर जाना होगा। एक मोबाइल नंबर से चार लोगों का पंजीकरण किया जा सकता है।
पंजीकरण के लिए चुन सकते हैं मनचाहा केंद्र
अगर आपने ऑनलाइन पंजीकरण करवा लिया है तो आप अपनी सुविधा के अनुसार अपने पास का कोविड टीकाकरण स्थल और समय चुन सकते हैं। अपने समय से जाकर टीकाकरण करवा सकते हैं, जिससे केंद्र पर भीड़ भी नहीं होगी। हाथरस में 18 वर्ष से ज्यादा के युवाओं को अभी टीका नही लग रहा है। अभी सिर्फ उनके पंजीकरण हो रहे हैं। जब जिले में टीकाकरण शुरू हो जाएगा तो स्लॉट भी बुक होना शुरू हो जाएंगे ।
प्रशासन ने दी केंद्रों को खोलने की अनुमति
एडीएम जेपी सिंह ने सभी कॉमन सर्विस सेंटरों (सीएससी) को सुबह 10 से शाम पांच बजे तक खोलने की अनुमति दे दी है। एडीएम ने कहा है कि सीएससी के माध्यम से दिव्यांग, श्रमिकों सहित सभी ग्रामीणों का टीकाकरण के लिए पंजीकरण किया जाए। पंजीकरण के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखा जाए।
विज्ञापन

कोरोना के टीकाकरण के लिए सीएससी पर भी पंजीकरण की सुविधा शुरू हो गई है। 45 वर्ष से अधिक के सभी पात्र लोग नजदीकी सीएससी पर जाकर टीकाकरण के लिए अपना पंजीकरण करा लें। टीका पूरी तरह सुरक्षित है। सभी मिलकर ही इस महामारी को हरा सकते हैं। सीएससी पर पंजीकरण के लिए कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। - प्रदीप सिंह, सीएससी डिस्ट्रिक्ट मैनेजर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें