फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजीकृत किसानों की फोन पर की जा रही मॉनिटरिंग, मिल रहा टोकन

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

गेहूं बिक्री के लिए ऑनलाइन पंजीकरण करा चुके किसानों की लगातार मॉनीटरिंग की जा रही है। साथ ही एक टोकन भी दिया जा रहा है। किसानों से संपर्क कर यह भी पूछा जा रहा है कि वह किस तिथि में गेहूं लेकर केंद्र पर पहुंचेंगे।
उल्लेखनीय है कि जिले को शासन से 57,900 एमटी गेहूं खरीदने का लक्ष्य मिला है। विभिन्न एजेंसियों के क्रय केंद्रों की मदद से गेहूं खरीद की जा रही है। अब तक करीब 34,000 क्विटंल गेहूं की खरीद हो चुकी है। एक हजार किसानों के पंजीकरण हो चुके हैं। अब जिले का खाद्य एवं विपणन विभाग पंजीकरण किसानों से लगातार संपर्क कर रहा है कि वह केंद्र पर कब गेहूं लेकर पहुंचेंगे। साथ ही पंजीकरण के साथ किसानों को ऑनलाइन टोकन भी दिया जा रहा है। टोकन में किसान के गेहूं ले जाने की तिथि भी अंकित की गई है। जिले की सरकारी मशीनरी पूरी तरह से जून के दूसरे सप्ताह तक लक्ष्य को हासिल करने में जुटी हुई है। इस मामले में डिप्टी आरएमओ राजेश कुमार का कहना है कि 19 सौ किसानों ने अब तक पंजीकरण कराया गया है, जिसमें 900 किसान गेहूं बेच चुके है। शेष किसानों की लगातार मॉनीटरिंग की जा रही है। और उनसे फोन के माध्यम से संपर्क किया जा रहा है कि वह अपना गेहूं कब लेकर पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आड़े आ रही बारदाना की कमी
भले ही जिले में गेहूं खरीद रफ्तार पकड़ रही है, लेकिन गेहूं खरीद के बीच बारदाने की कमी आड़े आ रही है। सरकारी मशीनरी पुराने बोरों को तलाशने के साथ नए बोरे मंगाने की कोशिश में पूरी तरह से जुटी हुई है, ताकि गेहूं खरीद के लक्ष्य को समय से पूरा किया जा सके, लेकिन काफी बारदाना अभी नहीं मिला है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें